
उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामले के बाद देशभर में बवाल हो गया है। इसी मामले का विरोध करने के लिए राहुल गांधी ने जनता को इंडिया गेट पर एकजुट होने को कहा और कैंडल मार्च निकाला।
आधी रात को कांग्रेस के सभी बड़े नेता इंडिया गेट पहुंचे। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ पहुंचीं और इस मामले में इंसाफ की आवाज़ उठाई।
मालूम हो कि बीते वर्षों में अन्ना आंदोलन हो या निर्भया गैंगरेप अरविंद केजरीवाल ने हमेशा ट्वीट कर के लोगों को प्रदर्शन या कैंडल मार्च के लिए एकजुट किया है।
यही तरीका राहुल गांधी ने भी अपनाया। राहुल ने ट्विटर पर 9:39 पर ट्वीट किया और सभी को इंडिया गेट पर बुलाया।
Rahul Gandhi ka Tweet :
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
Like millions of Indians my heart hurts tonight. India simply cannot continue to treat its women the way it does.
Join me in a silent, peaceful, candlelight vigil at India Gate at midnight tonight to protest this violence and demand justice.
9:39 PM – Apr 12, 2018