Home Daily News 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी सहेली ने बेसुध किया और फिर एक युवक को घर बुलाकर उसका दुष्कर्म करवाया।

12वीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी सहेली ने बेसुध किया और फिर एक युवक को घर बुलाकर उसका दुष्कर्म करवाया।

0
12वीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी सहेली ने बेसुध किया और फिर एक युवक को घर बुलाकर उसका दुष्कर्म करवाया।
School_girl_in_her_uniform,_Sainikpuri,_India

जेएनएन, जलालाबाद। जिले के एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ उसके पूर्व सहपाठी ने ही दुष्कर्म कर डाला। इस घटना को छात्र ने पीड़िता के घर पर ही उसकी सहेली की मदद से अंजाम दिया। दुष्कर्म से पहले सहेली ने ही पानी में नशीली दवा घोलकर उसे बेसुध किया। थाना सदर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म और इस घटना में मददगार सहेली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि 10 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसके गांव में ही रहने वाली उसकी एक सहेली उससे मिलने पहुंच गई। उसने आते ही प्यास लगने की बात कहकर उसके वाटर कूलर से दो गिलास पानी भर लिया। दोनों पानी पीने के बाद बातों में मशगूल हो गए। इस बीच, उसे अचानक चक्कर आने लगे और वह बेसुध हो गई।

छात्रा के मुताबिक इसके बाद सहेली ने उसके स्कूल के पूर्व सहपाठी राजिंदर सिंह को घर पर बुला लिया। राजिंदर ने बेडरूम में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी सहेली को लेकर फरार हो गया। जब उसे होश आया तो उसने माता-पिता को सारी बात बताई, जिन्होंने युवती का मेडिकल करवाकर शिकायत पुलिस को दी।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित राजिंदर सिंह व पीडि़ता की सहेली के खिलाफ भादंसं की धारा 376, पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त दोनों आरोपित अभी घर से फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

helpless minority You May Also Like 

Error: View cf868acl2n may not exist

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here